JNVST Admit Card 2023 Out: नवोदय विद्यालय क्लास 6 एंट्रेंस एडमिट कार्ड जारी  

नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एंट्रेंस एग्जाम के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे सभी अविभावक व छात्रों को बता दें कि 

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने सत्र 2024-25 में कक्षा 6 जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) के लिए  

एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अब जिन उम्मीदवारों ने जवाहर नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन के लिए आवेदन 

किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

याद दिला दें कि नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 अगस्त 2023 तक चली थी। 

एग्जामिनेशन अथॉरिटी 20 जनवरी 2024 को ग्रीष्मकालीन जेएनवी के लिए कक्षा VI जेएनवीएसटी-2024 

चरण-द्वितीय के लिए चयन परीक्षा आयोजित करेगा। चरण I परीक्षा 4 नवंबर 2023 को आयोजित की गई थी।