UP Board 10th English Model Paper 2024 Pdf: जैसा कि इस समय यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। बोर्ड परीक्षाओं का अंतिम दौर आ चुका है। क्योंकि 9 मार्च 2024 को पूर्ण रूप से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी। लेकिन बचे हुए विषय की तैयारी और अच्छे ढंग से करके अच्छे नंबर के जोन में छात्र पहुंच सकते हैं। बता दें कि आज हमने 4 मार्च 2024 को आयोजित अंग्रेजी विषय की परीक्षा का मॉडल पेपर इस लेख में उपलब्ध किया है।
वैसे तो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं के सभी विषय के मॉडल पेपर 2024 उपलब्ध किए हैं। लेकिन छात्र इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से एक क्लिक करके “UP Board 10th English Model Paper 2024” पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको पता होगा कि ज्यादातर कक्षा दसवीं के छात्रों का अंग्रेजी विषय में नंबर कम आतें हैं। इसका मुख्य कारण यह होता है कि अन्य विषय के मुकाबले छात्र अंग्रेजी विषय में कम रुचि रखते हैं। लेकिन बहुत से छात्र ऐसी भी होते हैं जिनके नंबर अंग्रेजी विषय में अन्य विषयों के मुकाबले कम नहीं होते हैं। इसका भी मुख्य कारण यह होता है कि वो छात्र अंग्रेजी विषय से जितने भी बोर्ड परीक्षा में प्रश्न पूछे जाने वाले होते हैं उनका एनालिसिस मॉडल पेपर से कर लेते हैं।
मॉडल पेपर सॉल्व कर लेने से परीक्षा के पैटर्न, पाठ्यक्रम, परीक्षा की कठिनाई और परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार का अंदाजा पहले से ही लग जाता है। इसलिए सभी छात्रों को अंग्रेजी विषय में अच्छे नंबर लाने के लिए दिए गए मॉडल पेपर को जरूर सॉल्व कर लेना चाहिए।
मॉडल पेपर सॉल्व कर लेने से आपको परीक्षा में कई क्वेश्चन रिपीट हुए भी मिल सकतें हैं, जिसका उत्तर लिखने में आपको आसानी हो जाएगी। अगर आप भी यूपी बोर्ड परीक्षा दे रहे हैं तो अंग्रेजी विषय के परीक्षा से संबंधित और जानकारी के लिए पेज को अंत तक पढ़ें। साथ ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं इंग्लिश विषय का मॉडल पेपर डाउनलोड करने का तरीका भी जान सकतें हैं।
UP Board 10th English Model Paper 2024: Overview
बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज |
परीक्षा का नाम | यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा 2024 |
विषय | अंग्रेजी |
समय अवधि | 3 घंटा 15 मिनट |
परीक्षा डेट | 4 मार्च 2024 |
Post Name | UP Board 10th English Model Paper 2024 Pdf |
Category | English Model Paper 2024 |
Official website | https://upmsp.edu.in |
UP Board 10th English Model Paper 2024
जैसा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 4 मार्च 2024 को कक्षा दसवीं अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। हमने छात्रों के अभ्यास के लिए इस पेज पर यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं अंग्रेजी विषय का मॉडल पेपर पीडीएफ में उपलब्ध कराया है। कक्षा 10वीं के छात्र परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न के प्रकार पढ़ें और परीक्षा प्रारूप और अंकन योजना से भली भांति पहले से ही परिचित हो जाएं।
आपको बता दें यूपीएमएसपी ने कक्षा दसवीं के छात्रों के लिए परीक्षा में जिस प्रकार से प्रश्न पत्र बनाया गया है, उसका नमूना पेपर अपनी आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर पहले ही जारी किया है। इससे छात्रों को अंग्रेजी विषय की समझ, अंकन योजना और प्रश्न के प्रकार सहित लेखन की जानकारी प्राप्त हो सके। ज्यादातर बच्चों के लिए अंग्रेजी विषय कठिन होता है।
लेकिन इस पेज पर दिए गए मॉडल पेपर को सॉल्व कर लेने से उनका आत्मविश्वास और उनकी क्षमता में सुधार होने की गुंजाइश हो जाती है। अंग्रेजी विषय बोर्ड परीक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण विषय होता है। इस विषय में छात्र थोड़ा ज्यादा मेहनत करके 60 से 65 अंक हासिल कर सकते हैं।
और अपने सभी विषय के समानांतर अंक हासिल कर अपना स्कोर कार्ड को अच्छे प्रतिशत में बदल सकते हैं। अगर आप भी अंग्रेजी विषय की परीक्षा देने वाले हैं तो आपके लिए इस पेज पर यूपी बोर्ड 10th अंग्रेजी विषय पेपर लिखने की टिप्स दी गई है उसे जरूर पढ़ें।
UP Board Class 10th English Exam Pattern 2024
यूपी बोर्ड कक्षा 10 अंग्रेजी विषय परीक्षा 2024 कुल 100 अंकों के लिए आयोजित की जाती है। जिसमें से थ्योरी पेपर 70 अंकों का होगा। और आंतरिक मूल्यांकन 30 अंकों के लिए आयोजित किया जाता है। प्रश्न पत्र का पैटर्न नीचे दिया गया है देख सकते हैं –
- कुल अंक: 70
- परीक्षा अवधि: 3 hr. 15Min
- प्रश्न पत्र दो भागों में विभाजित: भाग A और भाग B
- भाग A: वस्तुनिष्ठ (प्रश्न 20) 1- 1 अंक के बहुविकल्पीय
- भाग B: वर्णनात्मक प्रकार के (प्रश्न 50) 2- 6 अंक के दीर्घ और लघु उत्तरीय प्रश्न
UP Board Class 10th English Exam Tips
UP Board Class 10th English Exam Tips: यूपीएमएसपी परीक्षा समय सारणी के अनुसार 4 मार्च 2024 को अंग्रेजी विषय का पेपर आयोजित किया गया है।अगर आप भी यूपी बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं तो आपके लिए भी अंग्रेजी विषय बहुत महत्वपूर्ण होगा। क्योंकि ज्यादातर देखा जाता है कि छात्र अंग्रेजी सब्जेक्ट से बहुत डरते हैं उसे पढ़ने के लिए उनका मन भी नहीं लगता है इसलिए रिजल्ट में अंग्रेजी विषय में कम अंक आता है लेकिन जो छात्र थोड़ा भी मेहनत करके अच्छे से तैयारी कर लेते हैं उनके अंक में कोई कटौती देखने को नही मिलती है।
यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं अंग्रेजी विषय का एग्जाम देने के पहले छात्रों को चाहिए कि पिछले कई सालों के मॉडल पेपर सॉल्व कर लें। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और जैसा कि आपको पता होना चाहिए की बोर्ड ज्यादातर पिछले सालों के क्वेश्चन को बार-बार रिपीट करता रहता है। अगर मॉडल पेपर हल करे रहेंगे तो क्वेश्चन का आंसर लिखने में समस्या नहीं होगी।
उसके अतिरिक्त छात्रों को राइटिंग स्किल पर ध्यान देना होगा जिसके लिए उन्हें 10 मार्क मिलते हैं। ग्रामर का भी रिवीजन करें, जिसमें उन्हें 15 मार्क मिलेंगे। ऐसे ही लिटरेचर में 35 मार्क्स, रीडिंग में 10 मार्क्स की प्राप्ति होगी। इसलिए इनको विशेष तौर पर रिपीट कर लें। उत्तर लिखना शुरू करने से पहले प्रश्नों और निर्देशन को ध्यान पूर्वक पढ़े।
प्रत्येक उत्तर के लिए सही प्रश्न संख्या सावधानी पूर्वक लिखें। प्रश्नों को अनुभाग वार हल करें। पहले उन प्रश्नों का उत्तर लिखना है जिन पर आपकी पकड़ मजबूत है। कठिन प्रश्नों पर समय बर्बाद नहीं करना है। अपनी उत्तर पुस्तिका को साफ सुथरा रखना है। और सुनिश्चित यह करना है कि पेपर समाप्त होने के 5 मिनट पहले प्रश्न पत्र से उन सभी प्रश्नों के उत्तर चेक कर लें जिनका उत्तर देना आवश्यक है। अगर ऐसा कर लेते हैं तो 60 से 65 अंक जरूर आपको अंग्रेजी विषय में प्राप्त होंगे।
How To Download UP Board 10th English Model Paper 2024?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए “upmsp Model Paper” लिंक को खोजें।
- उसके बाद मॉडल पेपर वाले आप्शन पर क्लिक कर दें।
- क्लिक करते ही विषय वार हाई स्कूल बोर्ड की मॉडल पेपर ओपन हो जाएगी।
- अब आप अंग्रेजी विषय का मॉडल पेपर डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
- आपके क्लिक करते ही UP Board 10th English Model Paper 2024 पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगा।
UP Board 10th English Model Paper 2024 Pdf: Links
UP Board 10th English Model Paper 2024 Pdf Direct Link | Click Here |
UPMSP Official Website | Click Here |