Kendriya Vidyalaya Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश हेतु कर लें ये तैयारियां, इस तिथि से एडमिशन प्रक्रिया शुरू.. @kvsangathan.nic.in

क्रिकेट खबर से जुड़े Join Now
Join Telegram group Join Now

Kendriya Vidyalaya Admission 2024: जैसा कि केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया 2024 शुरू होने वाली है। इच्छुक पैरेंट्स अपने बच्चे के शैक्षिक प्रवेश सत्र 2024- 25 हेतु सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार करके रख लें। सभी छात्र/अभिभावक को इस जानकारी से अवगत करा देना चाहते हैं कि केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के अंतर्गत आने वाले सभी केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन का शेड्यूल जारी हो चुका है। निर्धारित तिथि के अंदर सभी पेरेंट्स से अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट, kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि देशभर में कुल 1,254 केंद्रीय विद्यालय हैं। जिसमें से 118 केंद्रीय विद्यालय उत्तर प्रदेश में ही संचालित हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS), भारत सरकार की शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले भारत के केंद्रीय सरकारी स्कूलों की एक संस्था है। जो अपनी शिक्षा के स्तर को लेकर भारत ही नहीं बल्कि, विश्व में भी अपनी ख्याति हासिल की है। केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चों का एडमिशन दिलाने की चाह रखने वाले सभी माता-पिता को सलाह देते हैं कि एडमिशन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट, kvsangathan.nic.in पर जा सकते हैं।

अगर आप भी अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में कराना चाहते हैं तो आपको शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए केवीएस द्वारा निर्धारित किए गए सभी मानदंडों का पालन करना अनिवार्य होगा। बता दें कि केंद्रीय विद्यालय में नान रेजिडेंट इंडियंस (NRI) के आवेदन फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया के संबंध में किसी भी घोषणा के लिए केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट रहना चाहिए।

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन कराने की प्रक्रिया जिन अविभावक को पता होता है वो अपने बच्चों का एडमिशन करवा लेते हैं। और जिन लोगों को इसकी जानकारी नही होती है वह इधर-उधर एडमिशन करवाने के लिए परेशान होते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में कराना चाहते हैं तो इस पेज पर एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी सारी जानकारी दी गई है। इसलिए आपको इस पेज के अंत तक बने रहना जरूरी है।

Kendriya Vidyalaya Admission 2024
Kendriya Vidyalaya Admission 2024

Kendriya Vidyalaya Admission 2024: Overview

प्राधिकारीमानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार
संस्था का नामकेन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS)
शैक्षिक बोर्डकेन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
लेख का नामKendriya Vidyalaya Admission 2024
केन्द्रीय विद्यालयों की संख्या(1,254) विद्यालय
एडमिशन प्रक्रिया की शुरुआत1 अप्रैल 2024
एडमिशन प्रक्रिया संपन्न15 अप्रैल 2024
आधिकारिक वेबसाइटhttp://www.kvsangathan.nic.in
Kendriya Vidyalaya Admission 2024: Overview

Kendriya Vidyalaya Admission Process 2024

Kendriya Vidyalaya Admission Process 2024: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के अंतर्गत आने वाले केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने वाली है। अब जिन अभिभावक को अपने बच्चे का एडमिशन शैक्षिक सत्र 2024- 25 के लिए कराना है वो केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया के दौरान लगने वाले सभी दस्तावेज तैयार कर लें। जिन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है, आगे इस पेज पर उसकी जानकारी दी गई है।

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया की बात की जाए तो केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में प्रवेश ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट, kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर कर सकतें हैं। उसके बाद कैंडीडेट्स अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर संबंधित केंद्रीय विद्यालय में प्रिंसिपल के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। वहीं, केंद्रीय विद्यालय कक्षा 2 से 12 तक के एडमिशन लिए प्रवेश ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाता है।

कक्षा 1 में प्रवेश एक ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली और प्राथमिकता श्रेणी सिस्टम पर आधारित होती है। वहीं, कक्षा 2 से 8 के लिए प्राथमिकता श्रेणी और ऑफलाइन लॉटरी सिस्टम के आधार पर मिलता है। बता दें कि इसके लिए किसी भी प्रकार की कोई परीक्षा आयोजित नही की जाती है। केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए आरटीई के तहत कई कोटे होते हैं। इसके अतिरिक्त सरकारी कर्मचारियों के नियमानुसार वरीयता दी जाती है।

कक्षा 1 और कक्षा 2 में एडमिशन के लिए बच्चों की उम्र 31 मार्च को कम से कम 6 वर्ष तथा अधिकतम 8 वर्ष निर्धारित की गई है। अगर कोई बच्चा 31 मार्च को 6 साल से कम उम्र का होता है तो वह एडमिशन के लिए एलिजिबल नहीं माना जाएगा। एडमिशन प्रक्रिया कब शुरू होगी? और एडमिशन के दौरान लगने वाले प्रमाण पत्र की जानकारी आगे इस पेज पर दी गई है।

Kendriya Vidyalaya Registration Date 2024

Kendriya Vidyalaya Registration Date 2024: जैसा कि आपको पता होगा कि केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के तहत केंद्रीय सरकारी स्कूल की एक विशेष प्रणाली है। भारत में कुल 1,254 केंद्रीय विद्यालय संचालित हैं। और तीन केंद्रीय विद्यालय विदेश (तेहरान, मास्को और काठमांडू) में भी संचालित किए गए हैं। सभी केंद्रीय विद्यालयों की एडमिशन प्रक्रिया अलग-अलग होती है। एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिलेक्टेड छात्रों की सूची जारी की जाती है।

एक बार प्रवेश तिथि समाप्त हो जाने पर किसी भी छात्र का प्रवेश पत्र स्वीकार नहीं किया जाता है। केंद्रीय विद्यालय स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के खबर के मुताबिक, हर वर्ष के रुझानों को देखते हुए इस वर्ष शैक्षिक सत्र 2024- 25 के लिए केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन की प्रक्रिया 1 अप्रैल 2024 से शुरू होने वाली है। और 15 अप्रैल 2024 तक एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

जो भी अविभावक अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में कराना चाहतें हैं वो निर्धारित तिथि के भीतर आधिकारिक वेबसाइट, kvsangathan.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकतें हैं। प्रवेश फार्म भरने के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक सभी दस्तावेज समय पर तैयार करके पहले से ही रख लें। एडमिशन के दौरान लगने वाले दस्तावेजों की लिस्ट इस पेज पर आगे बताई गई है। बता दे कि कक्षा 1 में एडमिशन ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम से होता है।

जिसमें कैटेगरी वाइज वरीयता दी जाती है। जैसे केंद्र सरकार की कर्मचारियों के बच्चों को सबसे पहले एडमिशन मिलता है। वहीं पर कक्षा 2 से 8 तक का एडमिशन ऑफलाइन लॉटरी सिस्टम से किया जाता है। ऐसी ही नवीनतम खबरों को रोजाना पाने के लिए हमारे द्वारा दिए गए टेलीग्राम चैनल को आप ज्वाइन कर सकते हैं।

KV Admission 2024: कक्षा 1 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद, लॉगिन कर एडमिशन फॉर्म भरें।
  • उसमें मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • रजिस्ट्रेशन फार्म कंपलीट होने के बाद फाइनल सबमिट करें।
  • उसके बाद आवेदन की रसीद का एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख ले।

KV Admission 2024: एडमिशन के दौरान लगने वाले दस्तावेज

  • छात्र का जन्म प्रमाण पत्र
  • छात्र का पासपोर्ट साइज फोटो
  • एससी/एसटी/ओबीसी प्रमाण पत्र
  • ईडब्ल्यूएस/ बीपीएल प्रमाण पत्र
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट
  • सरकारी सेवा सर्टिफिकेट
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • चाइल्ड पेरेंट्स और ग्रैंडपेरेंट्स का रिलेशनशिप प्रमाण पत्र
  • सिंगल गर्ल चाइल्ड हेतु सर्टिफिकेट

Kendriya Vidyalaya Admission 2024 Class 11

Kendriya Vidyalaya Admission 2024 Class 11: केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 11 का एडमिशन सबसे अलग तरीके से किया जाता है। यहां तक कि इसमें एडमिशन के लिए आयु सीमा पर भी पाबंदी नही है। कक्षा 11 के लिए एडमिशन दसवीं कक्षा के रिजल्ट आने के बाद शुरू होता है। कक्षा दसवीं का रिजल्ट जारी होने के एक हफ्ते के अंदर छात्रों को रजिस्टर करना होता है।

वहीं, रिजल्ट जारी होने के 20 दिन के अंदर एडमिशन लिस्ट घोषित की जाती है। बता दें कि कक्षा 11वीं में एडमिशन दसवीं रिजल्ट के जारी होने के 1 महीने बाद तक चलते हैं। एडमिशन एंट्रेंस टेस्ट के जरिए किए जाते हैं। जिसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। एडमिशन टेस्ट हिंदी, इंग्लिश, मैथ, सोशल साइंस और साइंस से प्रश्न पूछे जाते हैं।

छात्रों को टेस्ट में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य होता है। एडमिशन के लिए खेल कोटा, एनसीसी, स्काउट गाइड वाले छात्रों को अलग प्रकार से लाभ दिए जाते हैं। इसकी सारी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अंतर्गत दिया गया है, छात्र चेक कर सकते हैं।

KVS Admission Process 2024: केंद्रीय विद्यालय में कैसे होता है दाखिला, यहां जानें पूरा प्रोसेस आवेदन प्रक्रिया, तिथियां, आयु सीमा, दस्तावेज डिटेल्स @kvsangathan.nic.in

Some Important Links

Home PageClick Here
Join Our Telegram ChannelClick Here
KVS Official WebsiteClick Here
Some Important Links

Kendriya Vidyalaya Admission 2024: FAQs,

भारत में कुल कितने केंद्रीय विद्यालय हैं?

भारत में कुल 1,251 केंद्रीय विद्यालय हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के मुताबिक, तीन केंद्रीय विद्यालय विदेश (तेहरान, मास्को और काठमांडू) में संचालित हैं।

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया कब शुरू होगी?

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया के संबंध में मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के मुताबिक, 1 अप्रैल 2024 से आवेदन शुरू होंगे।

केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 के एडमिशन के लिए आयु कितनी होनी चाहिए?

केंद्रीय विद्यालय संगठन के नियमानुसार कक्षा 1 के एडमिशन के लिए छात्र की आयु न्यूनतम 6 वर्ष होनी चाहिए। इससे कम उम्र होने पर एडमिशन नही दिया जायेगा।

Join Telegram group Join Now
क्रिकेट खबर से जुड़े Join Now

Leave a Comment

AICTE Free Laptop Yojana 2024: सभी छात्र-छात्राओं को फ्री में लैपटॉप SSC GD Constable Result Date 2024: जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट इस तिथि को RBSE 10th 12th Result 2024: 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी होने की येरही तिथि Maharashtra SSC Board Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज.. Haryana Board Result 2024 Date: हरियाणा रिजल्ट इस तिथि को होंगे जारी