KVS Admission Process 2024: केंद्रीय विद्यालय में कैसे होता है दाखिला, यहां जानें पूरा प्रोसेस आवेदन प्रक्रिया, तिथियां, आयु सीमा, दस्तावेज डिटेल्स @kvsangathan.nic.in

क्रिकेट खबर से जुड़े Join Now
Join Telegram group Join Now

KVS Admission Process 2024: जैसा कि केंद्रीय विद्यालय में हर पैरेंट्स चाहता है कि मेरे बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में हो जाए। केंद्रीय विद्यालय एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही दाखिले के लिए दौड़ शुरू हो जाती है। आपको जानकारी होनी चाहिए कि भारत सरकार के केंद्रीय विभागों के कर्मचारियों के बच्चों का दाखिला मुख्य रूप से केंद्रीय विद्यालय में लिया जाता है। जैसे ही मार्च का महीना शुरू होता है, वैसे ही सभी अभिभावक “KVS Admission Process” और KVS Registration Date की जानकारी इकट्ठा करना शुरू कर देते हैं।

क्योंकि केंद्रीय विद्यालय संगठन हर साल मार्च या अप्रैल के महीने में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर देता है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) इस बार भी हर वर्ष की भांति केंद्रीय विद्यालयों की एडमिशन प्रक्रिया जल्द ही शुरू करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट से मिल रही जानकारी के मुताबिक, मार्च के अंतिम सप्ताह से केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हालांकि अभी केवीएस की तरफ से अभी आधिकारिक तिथियां जारी नही की गई है।

लेकिन उसके पहले हम सभी अभिभावको को सलाह देते हैं कि अगर आप भी केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चों का दाखिला चाहते हैं तो केंद्रीय विद्यालयों द्वारा लागू किए गए सभी मानदंडों को पूरा करना होगा। इसके लिए आपको एडमिशन से संबंधित आवेदन प्रक्रिया, तिथियां, और दस्तावेजाें की सारी जानकारी पहले से होना आवश्यक है। बता दें केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा सभी केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 12वीं तक के लिए आवेदन स्वीकार करने की अलग अलग प्रक्रिया लागू होती है।

केवीएस एडमिशन कक्षा 1 में प्रवेश का माध्यम ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली और प्राथमिकता श्रेणी प्रणाली के आधार पर होता है। जबकि कक्षा 2 से 8 तक के लिए प्राथमिकता श्रेणी और ऑफलाइन लॉटरी प्रणाली के आधार पर दिया जाता है। केंद्रीय विद्यालय प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित ज्यादा डिटेल्स के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ऑफिशल वेबसाइट, kvsangathan.nic.in पर जा सकते हैं। केंद्रीय विद्यालय आवेदन प्रक्रिया, तिथियां, आयु सीमा, दस्तावेज डिटेल्स की जानकारी आगे पेज पर दी गई है। इसलिए आपको लेख के अंत तक बने रहना जरूरी है।

KVS Admission Process 2024
KVS Admission Process 2024

KVS Admission Process 2024: Overview

प्राधिकारीमानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार
संगठन का नामकेन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS)
शैक्षिक बोर्डCBSE, NCERT
आर्टिकल का नामKVS Admission Process 2024
केन्द्रीय विद्यालयों की संख्या(1,254) विद्यालय
शैक्षिक सत्र2024-24
पंजीकरण प्रक्रिया शुरुआत1 अप्रैल 2024 (संभावित)
आधिकारिक वेबसाइटhttp://www.kvsangathan.nic.in
KVS Admission Process 2024: Overview

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन कैसे होता है?

केंद्रीय विद्यालय में दाखिला लेने वाले छात्र या अभिभावक को बताना चाहते हैं कि केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) का मुख्य उद्देश्य यह रहता है कि इसके अंतर्गत आने वाले जितने भी केंद्रीय विद्यालय हैं, उनमें केंद्रीय सरकार के के अधीन कार्य कर रहे कर्मचारी के बच्चों को शिक्षा के संबंध में सामान्य कार्यक्रम के तहत शिक्षा प्रदान कर उनकी आवश्यकताओं को पूरा करना होता है। केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 से 12वीं तक की पढ़ाई उच्च गुणवत्ता, केंद्रीय व्यवस्था के साथ कराई जाती है।

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन कक्षा 1 में प्रवेश का माध्यम ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली और प्राथमिकता श्रेणी प्रणाली पर आधारित होता है। कक्षा 1 लिए केंद्रीय विद्यालय शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण मार्च के अंतिम सप्ताह या 1 अप्रैल से शुरू हो सकतें हैं। कक्षा 1 में प्रवेश के लिए छात्रों को पेज पर बताए गए तरीके से रजिस्ट्रेशन करके फार्म जमा करना होगा। वहीं कक्षा 2 से 8 के लिए प्राथमिकता श्रेणी और ऑफलाइन लॉटरी प्रणाली के आधार पर किया जाता है।

कक्षा 2 से 12 (कक्षा 11 को छोड़कर) के लिए केंद्रीय विद्यालय प्रवेश ऑफलाइन मोड में आयोजित होता है। कैंडीडेट्स अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर नजदीकी केंद्रीय विद्यालय में प्रिंसिपल के कार्यालय में जमा करतें हैं। स्कूल में सीट खाली होने पर ही कक्षा 2 या उससे ऊपर के लिए रजिस्ट्रेशन स्वीकार किया जाता है। इसके लिए किसी भी प्रकार का कोई टेस्ट आयोजित नही किया जाता है। अगर आवेदन सीटों की कुल संख्या से ज्यादा होता है तो एडमिशन लॉटरी सिस्टम के तहत किया जाता है।

वहीं कक्षा 11 के लिए एडमिशन 10वीं कक्षा के रिजल्ट जारी होने के 10 दिन बाद, छात्रों को रजिस्टर करना होता है। बता दे की 11वीं में एडमिशन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर लिया जाता है, इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। ऐसे ही नवीनतम अपडेट रोजाना पाने के लिए हमारे द्वारा दिए गए टेलीग्राम चैनल को आप ज्वाइन कर सकते हैं।

KVS Admission 2024: कक्षा 1 से 12वीं तक आयु सीमा

बता दें कि केंद्रीय विद्यालय भारत में प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा का प्रबंध है। केंद्रीय विद्यालय भारत के अतिरिक्त विदेश में भी 3 केंद्रीय विद्यालय मास्को, तेहरान और काठमांडू में बनाए गए हैं। जिसमें भारतीय दूतावासों के कर्मचारियों तथा अन्य प्रवासी भारतीयों के बच्चे एडमिशन लेकर पढ़ते हैं। कक्षा 1 में 12वीं(कक्षा 11वीं को छोड़कर) तक के बच्चों की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इससे कम उम्र होने पर आवेदन फार्म स्वीकार नही किया जाता है। निर्धारित की गई आयु सीमा नीचे देख सकते हैं-

  1. कक्षा एक और कक्षा 2 में एडमिशन के लिए बच्चों की उम्र 31 मार्च को कम से कम 6 वर्ष अधिकतम 8 वर्ष होनी चाहिए।
  2. कक्षा 3 के लिए उम्र कम से कम 7 साल और अधिकतम 9 साल होनी चाहिए।
  3. कक्षा चौथी में एडमिशन के लिए उम्र कम से कम 8 साल और अधिकतम 10 साल निर्धारित है।
  4. कक्षा 5 के छात्रों के लिए आयु सीमा 9 से 11 साल के बीच होनी चाहिए
  5. कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आयु सीमा 10 से 12 साल होनी आवश्यक है।
  6. कक्षा 7 के लिए आयु सीमा 11 से 13 साल होनी चाहिए।
  7. कक्षा 8 के लिए आयु सीमा 12 से 14 साल के बीच होनी चाहिए।
  8. कक्षा 9वी में एडमिशन के लिए आयु सीमा 13 से 15 और 10वीं के लिए 14 से 16 के बीच होनी चाहिए।
  9. बता दे कि कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए आयु सीमा का कोई निर्धारण नही किया गया है।

KVS Admission 2024: कक्षा 1 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले, kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाना है।
  • उसके बाद होम पेज पर “न्यू रजिस्ट्रेशन” ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • फिर ध्यानपूर्वक दिए गए निर्देशों को पढ़ें और घोषणा के चेक बॉक्स पर क्लिक कर आगे बढ़े।
  • फिर आपकी स्क्रीन पर केंद्रीय विद्यालय आवेदन बिंदु खुल जाएगी। फिर उसमें मांगे गए विवरण जैसे नाम, पिता का नाम,जन्म तिथि, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना है।
  • दर्ज करने के बाद, नीचे दिए गए कैप्चा कोड को ऑप्शन में दर्ज कर रजिस्टर ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करें और संपर्क विवरण की पुष्टि के लिए सबमिट करें।
  • सबमिट करने के बाद लॉगिन विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा। उसे नोट कर लें और आगे के लिए सुरक्षित रख लें।

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन में लगने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • छात्र का जन्म प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • छात्र का पासपोर्ट साइज फोटो
  • कर्मचारी सेवा प्रमाण पत्र
  • एससी/एसटी/ओबीसी प्रमाण पत्र
  • ईडब्ल्यूएस/बीपीएल प्रमाण पत्र
  • सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए एक एफिडेविट
  • केंद्रीय विद्यालय द्वारा मांगे गए अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र

Important Links

Home Page Click Here
Join Telegram ChannelClick Here
KVS Official WebsiteClick Here
Important Links
Join Telegram group Join Now
क्रिकेट खबर से जुड़े Join Now

Leave a Comment

AICTE Free Laptop Yojana 2024: सभी छात्र-छात्राओं को फ्री में लैपटॉप SSC GD Constable Result Date 2024: जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट इस तिथि को RBSE 10th 12th Result 2024: 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी होने की येरही तिथि Maharashtra SSC Board Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज.. Haryana Board Result 2024 Date: हरियाणा रिजल्ट इस तिथि को होंगे जारी