Bihar Board 12th Result 2024 Date: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के रिजल्ट को लेकर ताजा अपडेट आ चुका है। बिहार बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक पूरे राज्य के 1523 केंद्रों पर आयोजित किया था। यह परीक्षा दो सत्रों में सुबह 9:30 बजे से 12:45 तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई थी।
हर साल की भांति इस बार भी कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन सही समय पर समाप्त किया गया था। अब बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तैयारियां शुरू कर दिया है। इसके लिए बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार बोर्ड मार्च प्रथम सप्ताह तक कॉपियों का मूल्यांकन पूरा करने का लक्ष्य रखा है। और होली के पहले रिजल्ट जारी करने की सोच रहा है।
इसी बीच अब 10वीं की परीक्षा भी समाप्त हो चुकी है। दसवीं कक्षा की परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। लेकिन बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा कक्षा 10वीं से पहले आयोजित किया है तो इसका रिजल्ट भी कक्षा 10वीं से पहले जारी करेगा।
एक बार रिजल्ट का लिंक एक्टिव होने के बाद बिहार बोर्ड की परीक्षा दिए हुए कक्षा 12वीं के छात्र बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर इस पेज पर नीचे बताए गए तरीके से आसानी से रिजल्ट चेक कर सकतें हैं। अगर आप भी बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं तो आपको रिजल्ट जारी होने की डेट और चेक करने से संबंधित सभी जानकारी इस पेज पर आगे मिलने वाली है।
![Bihar Board 12th Result 2024 Date](https://sikhoup.com/wp-content/uploads/2024/02/wp-1708674596587.jpg)
Bihar Board 12th Result 2024: Overview
Board name | Bihar School Examination Board (BSEB) |
Article Name | Bihar Board 12th Result 2024 Date |
Session year | 2023–24 |
Bihar Board 12th Exam Date 2024 | 1 February To 12 February 2024 |
Exam mode | Offline |
Result Declare Mode | Online |
Bihar Board 12th Result Date | 20 March 2024 (Tentative) |
Topper List 2024 | Soon |
Official website | secondary.biharboardonline.com |
कॉपियों का मूल्यांकन जल्द होगा समाप्त
जैसा की कक्षा 12वीं के रिजल्ट जारी करने की जिम्मेदारी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की है। इसीलिए बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी करने की तैयारियां तेज कर दी है। इसके लिए कक्षा 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू कर दिया है। 12वीं कॉपियों का मूल्यांकन जल्द समाप्त करने के लिए पटना में सात और बाकी जगहों पर पूरे राज्य में कुल 200 सेंटर बना दिए गए हैं।
साथ ही बोर्ड ने 25 हजार शिक्षकों को लगाया है। इसके लिए बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने गाइडलाइन भी जारी किया है। जो भी शिक्षक कॉपियों के मूल्यांकन में लगे हैं, उन्हें सेंटर पर 8 बजे तक पहुंचना अनिवार्य होगा। बता दें कि कॉपियों के मूल्यांकन के लिए सभी केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।
इसके साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी मूल्यांकन केंद्र पर अपना योगदान देने के लिए आमंत्रित किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के कॉपियों का मूल्यांकन जल्द ही समाप्त होगा। कॉपियों के मूल्यांकन का काम खत्म होने के बाद अंकों के सत्यापन का काम शुरू कर दिया जाएगा।
इसके बाद ही टॉपर छात्रों का इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। बिहार बोर्ड इंटर टॉपर (Bihar Board 12th Topper 2024) के इंटरव्यू के बाद ही फाइनल रिजल्ट 2024 जारी कर दिया जाएगा।
Bihar Board 12th Result 2024 Date
Bihar Board 12th Result 2024 Date: अगर आप भी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं तो आपको इसके रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार होगा। बिहार बोर्ड की परीक्षा लगभग सभी बोर्ड से पहले परीक्षा का आयोजन किया गया था। और ऐसा लग भी रहा है कि सभी राज्य के बोर्ड से पहले बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी हो जाएगा।
आपको पता होना चाहिए कि बिहार बोर्ड एक ऐसा बोर्ड है जो सभी बोर्ड से पहले परीक्षा का आयोजन करता है, और रिजल्ट भी सबसे पहले जारी करता है। इस बार भी बिहार बोर्ड ने सबसे पहले कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 के बीच आयोजित किया था। और इस समय बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) रिजल्ट जारी करने की तैयारियों में लगा है।
कॉपियों का मूल्यांकन शुरू कर दिया है और इसको जल्द ही समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। उसके बाद मार्च में ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।हालांकि, बिहार बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने की तारीख का अभी ऐलान नहीं किया गया है।
लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स से खबर आ रही है कि इस साल बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 20 मार्च 2024 तक बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी हो सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट की सटीक तारीख जानने के लिए बिहार बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें।
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट चेक करने की वेबसाइटें
इस बार बिहार बोर्ड रिजल्ट अपने तीन आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी करेगा। क्योंकि बड़ी संख्या में छात्र जब एक ही वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करतें हैं, तो सर्वर क्रैश होने की संभावना रहती है। रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट बंद ना हो सके, इसके लिए इन अलग-अलग वेबसाइटों पर 10 वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद, सूचना सबसे पहले पाने के लिए आपको हमारे द्वारा दिए गए टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर लेना चाहिए। बिहार बोर्ड का रिजल्ट जिन वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा उन्हें नीचे देख सकतें हैं-
- biharboardonline.bihar.gov.in,
- Onlinebseb.in
- biharboardonline.com
Bihar Board 12th Result 2024: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।
- उसके बाद, बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- फिर उसमें मांगी गई क्रिडेंशियल दर्ज करके सबमिट कर देना है।
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर सामने होगा। रिजल्ट चेक करें और फिर इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकतें हैं।
Some Important Links
BSEB Official Website | Click Here |
Join Our Telegram Channel | Click Here |
Home Page | Click Here |