Bihar Teacher Result 2023 Update: बिहार टीचर भर्ती परीक्षा के नतीजे को लेकर बीपीएससी चेयरमैन का ट्वीट, रिजल्ट इस दिन ऐसे होंगे जारी

क्रिकेट खबर से जुड़े Join Now
Join Telegram group Join Now

Bihar Teacher Result 2023 Update: जैसा कि आप सभी अभ्यर्थियों को पता है कि बिहार शिक्षक भर्ती 2023 परीक्षा समाप्त हुऐ एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। और यह भी पता होगा कि तीन दिनों तक चलने वाली इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से बिहार में सबसे बड़ी टीचर भर्ती 1 लाख 70 हजार 461 पदों को भरा जाना है। याद दिला दें कि इसकी परीक्षा तिथि 24 अगस्त से 26 अगस्त 2023 तक आयोजित की गई थी।

इसके लिए बिहार ही नहीं बिहार के बाहर से राज्यों से भी आवेदन मांगे गए थे। बता दें कि बंपर भर्ती, आवेदकों की संख्या, लाखों उम्मीदवारों के कारण बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा पिछले कई महीनों से सुर्खियां बटोर रही हैं। आर्टिकल में आज लेटेस्ट अपडेट बीपीएससी शिक्षक भर्ती रिजल्ट 2023 को लेकर है।

यह अपडेट बीपीएससी यानी बिहार लोक सेवा आयोग के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर जानकारी शेयर किया है। जानकारी के लिए बता दें कि बीपीएससी चेयरमैन अतुल प्रसाद बीपीएससी शिक्षक भर्ती एडमिट कार्ड 2023 रिलीज होने के साथ ही लगातर परीक्षा से जुड़कर लगातार अपडेट दे रहे हैं।

Bihar Teacher Result 2023 Update
Bihar Teacher Result 2023 Update

उन्होंने अपने लेटेस्ट अपडेट में कहा है कि बीपीएससी टीचर भर्ती परीक्षा के परिणाम को दो चरणों में जारी किया जायेगा। वे दो चरणों में किन्हे शामिल किया गया है, और किसका रिजल्ट पहले जारी किया जायेगा, रिजल्ट कब जारी होगा? आईए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं।

Bihar Teacher Result 2023 Update: Overview

AuthorityBihar Public Service Commission(BPSC)
Article NameBihar Teacher Result 2023 Update
PostTGT Teacher, PGT Teacher, Primary Teacher and Others
CategoryBPSC Result
Exam Date24, 25 and 26 August 2023
Result Date15 October 2023
Required CredentialsApplication Number and Password
Selection ProcedureWritten Test, Interview & Documentation
Official Websitehttps://www.bpsc.bih.nic.in/
Bihar Teacher Result 2023 Update: Overview

BPSC Teacher Result 2023: कब जारी होगा?

BPSC Teacher Result 2023: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन अतुल प्रसाद के कथनानुसार, नतीजे अक्टूबर महीने के मध्य तक आ सकते हैं। जब उनसे नतीजे डिले होने के विषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सीटीईटी और दूसरे नतीजे न आने की वजह से रिजल्ट में देरी हो रही है। उन्होंने ये भी कहा कि स्टूडेंट्स ने ओएमआर शीट भरते समय जो गलतियां की हैं, उनकी वजह से भी परिणाम जारी करने में देरी हो रही है।

लेकिन इन सबके सही होते ही जल्द ही तारीख की घोषणा कर दी जायेगी। बिहार टीचर भर्ती परीक्षा 2023 राज्य भर के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 1,70000 से अधिक पदों के लिए आयोजित की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के अनुसार,परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों का रिजल्ट बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा 15 अक्टूबर 2023 तक जारी होने की उम्मीद है।

इसके परिणाम की तारीख की घोषणा जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर उम्मीदवार अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके अपना परिणाम देख सकेंगे। बता दें परिणाम पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध कराया जायेगा।

बीपीएससी चेयरमैन का ट्वीट

आपको बता दें बीपीएससी चेयरमैन ने अपने किये पोस्ट से जानकारी में कहा है कि बिहार अध्यापक भर्ती परीक्षा के परिणाम को दो चरणों में जारी किया जाएगा। पहले चरण में 9वीं से 10वीं और 11वीं से 12वीं कक्षा के शिक्षकों के भर्ती का रिजल्ट जारी किया जाएगा।

वहीं, दूसरे चरण में प्राइमरी शिक्षकों यानी पहली कक्षा से 5वीं कक्षा के शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को अपने डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए तैयार रहना होगा। इसकी प्रक्रिया आगे जल्द ही शुरू की जाएगी। अतुल प्रसाद बीपीएससी भर्ती के लिए बेहद सक्रिय है।

वे उम्मीदवारों की परेशानियों को समझते हुए सोशल मीडिया पर समय समय पर पोस्ट करते रहतें हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि ”वर्ग 9-12 के कई पेपरों में सभी अभ्यर्थियों का चयन हो जाएगा बशर्ते वे अयोग्य न हों जाएं। लेकिन प्राइमरी में ऐसा नहीं है।”

BPSC TRE Result 2023: ऐसे चेक कर सकेंगे

  • अभ्यर्थी सबसे पहले आधिकारिक बीपीएससी वेबसाइट पर विजिट करें।
  • फिर होमपेज पर बीपीएससी टीआरई परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • उसके बाद उसमे मांगे गए सभी लॉगिन विवरण को दर्ज कर सबमिट करें।
  • सबमिट करने के बाद बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम 2023 आपके सामने होगा।
  • अब बीपीएससी टीआरई परिणाम 2023 डाउनलोड करें।
  • आगे के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट रख लें।

Important Links

Home PageClick here
Join TelegramClick here
Official WebsiteClick here
Important Links

Bihar Teacher Result 2023 Update: FAQ’s

बिहार टीचर रिजल्ट कब जारी होगा?

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन अतुल प्रसाद के कथनानुसार, बिहार टीचर रिजल्ट 15 अक्टूबर तक आ सकते हैं।

बिहार टीचर भर्ती 2023 में कितने पदों को भरा जाना है?

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से बिहार में सबसे बड़ी टीचर भर्ती 1 लाख 70 हजार 461 पदों को भरा जाना है।


बिहार टीचर भर्ती की परीक्षाएं कब आयोजित की गई थी?

बिहार टीचर भर्ती परीक्षा 2023 24,25 और 26 अगस्त को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी।

Join Telegram group Join Now
क्रिकेट खबर से जुड़े Join Now

Leave a Comment

AICTE Free Laptop Yojana 2024: सभी छात्र-छात्राओं को फ्री में लैपटॉप SSC GD Constable Result Date 2024: जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट इस तिथि को RBSE 10th 12th Result 2024: 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी होने की येरही तिथि Maharashtra SSC Board Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज.. Haryana Board Result 2024 Date: हरियाणा रिजल्ट इस तिथि को होंगे जारी