Delhi Police Physical Date Sheet 2024: जैसा कि आप सभी जानतें हैं कि एसएससी ने दिल्ली कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट अभी हाल ही में जारी किया है। जारी किए गए रिजल्ट में कुल 86000 हजार से ज्यादा उम्मीदवार पास हुए हैं। अभी भी जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे वे ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
बता दें कि इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में सेलेक्टेड हुए कैंडिडेट्स को अब फिजिकल टेस्ट देना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिजिकल टेस्ट में आपसे क्या क्या कराया जायेगा? आपने फिजिकल टेस्ट देने के लिए क्या-क्या तैयारियां की है? अगर नही पता है तो इस लेख के माध्यम से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकतें हैं। और अपनी तैयारी को मजबूत बना सकतें हैं।
हालांकि, अभी परीक्षा में पास उम्मीदवार पहले Delhi Police Physical Date Sheet 2024 की जानकारी पाना चाहतें हैं। जिसकी जानकारी उन्हें हम इस लेख में देने वालें हैं। बता दें कि दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर 2023 से 3 दिसंबर 2023 के बीच आयोजित किया गया था।
![Delhi Police Physical Date Sheet 2024](https://sikhoup.com/wp-content/uploads/2024/01/wp-1704221770685-1024x592.jpg)
और इसका रिजल्ट 31 दिसंबर 2023 को इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया। उम्मीदवार रिजल्ट चेक करने के लिए इस लेख में बताए गए तरीके से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस फिजिकल टेस्ट के लिए डेटशीट जारी, सिलेक्टेड उम्मीदवारों को क्या करना है? आइए इस लेख में जानते हैं।
Delhi Police Physical Date Sheet 2024: Overview
भर्ती प्राधिकरण का नाम | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
भर्ती का नाम | दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 |
लेख का नाम | Delhi Police Physical Date Sheet 2024 |
रिक्त पदों की संख्या | 7547 पद |
रिजल्ट जारी डेट | 31/12/2023 |
नौकरी करने का स्थान | दिल्ली |
फिजिकल टेस्ट डेट | 13/01/2024 To 20/01/2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | ssc.nic.in, delhipolice.gov.in |
SSC Delhi Police Result 2023
SSC Delhi Police Result 2023: अगर आपने भी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती में शामिल हैं तो आपको जरूर पता होगा कि एसएससी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के खाली कुल 7547 पदों की पूर्ति के लिए भर्तियां होनी हैं। इन खाली पदों की पूर्ति के लिए एसएससी द्वारा लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 86049 उम्मीदवार पास हुए हैं।
इनमें 53436 पुरुष एवं 28892 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अलावा 1809 पुरुष एक्स सर्विसमेन एवं 912 पुरुष एक्स सर्विसमेन (कमांडो) भी शामिल हैं। बता दें रिजल्ट तीन अलग-अलग लिस्ट में जारी किए गए हैं। रिजल्ट में रोल नंबर के साथ-साथ सेलेक्टेड कैंडिडेट्स के नाम भी जारी किए गए हैं।
अगर आप भी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में शामिल हुए थे और अभी तक रिजल्ट नही देखा है तो लेख में नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट देख सकतें हैं। बता दें कि लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ही अब शारीरिक दक्षता एवं मानक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन में शामिल होना है।
Delhi Police Physical Date Sheet Kab Jari Hogi?
Delhi Police Physical Date Sheet 2024: अगर आपने भी दिल्ली पुलिस का एग्जाम दिया था और लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ली है तो आपको फिजिकल टेस्ट के लिए डेटशीट का इंतजार खत्म हो चुका है। बता दें कि दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को ही फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया है।
अगर आप लिखित परीक्षा पास कर ली है, तो बता दें कि फिजिकल टेस्ट के लिए 13 जनवरी से 20 जनवरी 2024 तक बुलाया गया है, SSC की वेबसाइट पर डेटशीट जारी की है। हम उम्मीदवारों को सलाह देते हैं कि Delhi Police Physical Date Sheet 2024 लेख में नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
Delhi Police Constable Physical Date
Delhi Police Constable Physical Date: जैसा कि आपको पता है कि दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 3 दिसंबर 2023 को समाप्त होने के बाद, एक महीने के भीतर ही इसका रिजल्ट घोषित कर दिया गया। ठीक उसी प्रकार फिजिकल टेस्ट भी 13 जनवरी से 20 जनवरी 2024 तक शुरू होने वालें हैं।
अगर आप फिजिकल टेस्ट के लिए डेट का इंतजार कर रहें हैं तो बता दें दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फिजिकल टेस्ट 13 जनवरी 2024 से शुरू हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस की तरफ से या एससी ने इसके लिए आधिकारिक नोटिस जारी किया है। इसी तरह की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे द्वारा दिए गए टेलीग्राम ग्रुप को आप ज्वाइन कर सकते हैं।
सिलेक्टेड उम्मीदवार करें ये जरूरी काम
SSC Delhi Police Constable भर्ती की परीक्षा खत्म होने के बाद अब जिन उम्मीदवारों का चयन फिजिकल टेस्ट के लिए हो गया है, उन्हे पता होना चाहिए कि फिजिकल टेस्ट के लिए कैसे तैयारी करना है। और फिजिकल में क्या-क्या टेस्ट लिए जायेंगे। फिजिकल टेस्ट के लिए सिलेक्टेड उम्मीदवारों को कुछ जरूरी काम करना चाहिए।
जैसे कि आपको फिजिकल टेस्ट की तैयारी जारी रखनी है। क्योंकि आपके पास इस बार फिजिकल की अच्छी तैयारी करने के लिए बहुत ही कम समय बचा है। क्योंकि फिजिकल टेस्ट में पुरुष उम्मीदवार जिनकी आयु 30 वर्ष तक है, उनको 1600 मीटर की रेस 6 मिनट में तय करनी होती है। और 14 फुट लॉन्ग जंप तथा 3 फुट 9 इंच हाई जंप करनी है।
साथ ही जिन अभ्यर्थियों की आयु 30 वर्ष से 40 वर्ष तक है। उनके लिए 1600 मीटर की रेस का टाइम 7 मिनट रखा गया है। और लॉन्ग जंप 13 फुट तथा हाई जंप 3 फुट 6 इंच रखी गई है। इसलिए इन सब टेस्ट को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी जारी रखें।
Delhi Dolice Physical Details For Female
Delhi Dolice Physical Details For Female: जो भी महिला उम्मीदवार दिल्ली पुलिस एग्जाम की लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की हैं उन्हें बता दें कि जिन महिला अभ्यर्थियों की आयु 30 वर्ष तक है, उनको 1600 मीटर की रेस 8 मिनट में तय करनी होती है। और 10 फुट लॉन्ग जंप और 3 फुट हाई जंप रखी गई है।
साथ ही जिनकी आयु 30 वर्ष से 40 वर्ष तक है। उनके लिए 1600 मीटर की रेस का समय 9 मिनट रखा गया है। और साथ ही 9 फीट लॉन्ग जंप और 2 फुट 9 इंच हाई जंप भी रखी गई है। इसलिए महिला उम्मीदवार भी अपने फिजिकल टेस्ट की तैयारी जारी रखें।
SSC Delhi Police Result 2023: ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद Notices के लिंक पर जाना होगा।
- अगले पेज पर SSC Constable (Executive) Male and Female in Delhi Police Exam 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही दिल्ली पुलिस रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जायेगा।
- अब अपना नाम या रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं।
Some Useful Important Links
Physical Date Sheet 2024 | Click Here |
Join Telegram Group | Click Here |
Delhi Police Result/ Cutoff Notice | Click Here |
SSC Official Website | Click Here |