Free Fire India 2023 Update: फ्री फायर इंडिया के लिए तारीख पर तारीख, देखें क्या आया अपडेट, कैसे कर सकेंगे इंस्टाल

क्रिकेट खबर से जुड़े Join Now
Join Telegram group Join Now

Free Fire India 2023 Update: फ्री फायर इंडिया का इंतजार कर रहे गेमर्स के लिए नया अपडेट है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि यह गेम जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेकिन कब तक लांच होगा, इसकी जानकारी इस लेख में मिलने वाली है। याद दिला दें कि इस गेम को 5 सितंबर 2023 को ही भारत के लिए लॉन्च किया जाना था। लेकिन इसमें कुछ विशेष बदलाव करने के लिए इसकी लॉन्चिंग डेट को आगे बढ़ा दिया गया।

तभी से फ्री फायर इंडिया का गेमर्स बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। हालांकि, अभी यह गेम Google Play Store पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है। लेकिन लॉन्च होने के बाद ही इसे इंस्टॉल कर सकेंगे। अगर आप चाहते हैं कि Free Fire India लांच होने के बाद आपके फोन में अपने आप इंस्टॉल हो जाए, तो आप इस लेख में बताए गए तरीको को अपना सकतें हैं।

इससे गेम आपके मोबाइल फोन में ऑटोमेटिक इंस्टाल हो जायेगा। जानकारी के लिए बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि 1 नवंबर को लांच हो सकता है। लेकिन ऐसा नही हुआ, और एक बार फिर Free Fire India के लिए तारीख पर तारीख का इंतजार करना पड़ा। लेकिन हम आपको इस लेख में तारीख नही देंगे।

Free Fire India 2023 Update
Free Fire India 2023 Update

इस लेख में आपको सही और सटीक जानकारी प्रदान की जाएगी। आपको अवगत करा दें कि फ्री फायर को साल 2022 में भारतीय डाटा को असुरक्षित मानते हुए भारत सरकार ने इस पर बैन लगा दिया था। तब से करीब डेढ़ साल से भी ज्यादा वक्त के बाद इसे फिर से इंडिया में लॉन्च किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि Free Fire India के लिए लेटेस्ट अपडेट क्या है, और कैसे इसे इंस्टॉल कर सकेंगे।

Free Fire India 2023 Update: संछिप्त वर्णन

Article NameFree Fire India 2023 Update
Game NameGarena Free Fire India
ब्रांड एंबेसडरMS Dhoni
CategoryFree Fire India Update
AudienceGamers
DevloperGarena Company
Official Websitehttps://ff.garena.com/en/
Free Fire India 2023 Update: संछिप्त वर्णन

Free Fire India Latest Update

Free Fire India Latest Update: जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि फ्री फायर इंडिया एक बैटल रॉयल गेम है। अगर आप फ्री फायर इंडिया गेम खेलने के लिए बेहद उत्सुक हैं तो आपको इसकी पूरी जानकारी रखना लाजमी है। जैसा कि उपरोक्त लेख में हमने बताया कि भारत सरकार ने पिछले साल ही Free Fire गेम पर प्रतिबंध लगाकर भारत की प्राइवेसी को खतरा बताया था।

इसलिए Garena कंपनी ने Free Fire India नाम से इसे भारत के लिए इसमें बहुत कुछ बदलाव करके तैयार किया है। अब भारत में इसे दोबारा लॉन्च किया जाना है। कहा जा रहा है कि ये गेम कॉल ऑफ ड्यूटी और BGMI जैसे गेम्स को पीछे छोड़ सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक Free Fire India की रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट साझा नही की है।

लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फ्री फायर इंडिया नवंबर माह में अब किसी भी दिन रिलीज हो सकता है। और गेमर्स इस दीपावली के बाद फ्री फायर इंडिया गेम के साथ धूम मचा देंगे। अगर अभी तक आपने फ्री फायर इंडिया का प्री-रजिस्ट्रेशन नहीं किए हैं तो जल्दी से Google Play Store पर जाकर प्री-रजिस्ट्रेशन करा लें।

जिससे कि फ्री फायर इंडिया लॉन्च होने के बाद आपके मोबाइल में इंस्टॉल हो जाए। और अधिक जानकारी पाने के लिए फ्री फायर इंडिया की ऑफिशियल अपडेट पर नजर बनाएं रखें। हमारा उद्देश्य रहता है कि आपको सही और सटीक जानकारी प्राप्त हो।

नए नाम के साथ हो रही है वापसी

आपको इस जानकारी से अवगत कर दें कि Free Fire गेम पर पिछले साल भारतीय सरकार ने आईटी एक्ट 69A के उल्लंघन के चलते फ्री फायर गेम पर बैन लगाया था। और बैन लगने के बाद यह गेम गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर दोनों ही जगह से रिमूव कर लिया गया था। लेकिन जिस तरह से PUBG बैन होने के बाद उसका नाम बदलकर BGMI के नाम से भारत में पेश किया गया।

ठीक उसी प्रकार से फ्री फायर गेम अब फ्री फायर इंडिया के नाम से वापसी कर रहा है। Garena कंपनी के मुताबिक, इस बार गेम में सभी नियमों का बखूबी ध्यान रखा गया है और गेम का कंटेंट भी इंडिया के ही मुताबिक रहेगा। कंपनी ने यह भी कहा है कि इस बार गेम को तैयार करने में भारतीय यूजर्स और आईटी नियमों का विशेष ध्यान रखते हुए तैयार किया गया है।

यहां तक कि एक रिपोर्ट के अनुसार फ्री फायर इंडिया के ब्रैंड एम्बेस्डर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बनाया गया है। गेम डेवलपर के मुताबिक,भारतीय गेमर्स का डेटा सुरक्षित और भारत में ही रहेगा।अब इस डेटा को कहीं और ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा।

फ्री फायर इंडिया फीचर्स

फ्री फायर इंडिया के इच्छुक गेमर्स को बता दें कि इस गेम को 5 सितंबर की लॉन्चिंग डेट टाल कर आगे बढ़ाने की वजह यह भी हो सकती है कि इसमें पुराने फीचर्स को बदलकर कुछ नए फीचर्स को अपडेट किया जाय। जिससे गेमर्स को नया लुक और मजा मिल सके। Indian version में फ्री फायर इंडिया में अब पैरेंटल कंट्रोल और गेम-प्ले टाइम लिमिट जैसे फीचर्स मिल सकतें हैं।

इसके अतिरिक्त प्लेयर्स को गेम में नई गन के साथ-साथ नई आउटफिट और व्हीकल मिलेंगे। और गेम में महेन्द्र सिंह धोनी का Thala कैरेक्टर भी शामिल हो सकता है। साथ ही फ्री फायर गेम में लगातार सामग्री अपडेट,उत्कृष्ट बैटल रॉयल मोड्स में होंगे।

फ्री फायर इंडिया ऐसे कर सकेंगे इंस्टॉल

  • फ्री फायर इंडिया इंस्टॉल करने के लिए अपने मोबाइल फोन में Google Play Store एप्लिकेशन ओपन करें।
  • उसके बाद उसके सर्च बॉक्स में जाकर फ्री फायर इंडिया टाइप कर सर्च करें।
  • फिर आपको फ्री फायर इंडिया लिखा नजर आएगा, उस पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको install वाले आप्शन पर क्लिक कर देना है। ज्यादा MB होने की वजह से कुछ समय लग सकता है।
  • इंस्टाल होने के बाद अपनी सेटिंग को गेम के अनुरूप सेट कर गेम का आनन्द लें सकतें हैं।

Some Important Links

Home PageCLICK HERE
For Latest Update Telegram GroupCLICK HERE
Garena Free Fire Official WebsiteCLICK HERE
Some Important Links
Join Telegram group Join Now
क्रिकेट खबर से जुड़े Join Now

Leave a Comment

AICTE Free Laptop Yojana 2024: सभी छात्र-छात्राओं को फ्री में लैपटॉप SSC GD Constable Result Date 2024: जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट इस तिथि को RBSE 10th 12th Result 2024: 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी होने की येरही तिथि Maharashtra SSC Board Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज.. Haryana Board Result 2024 Date: हरियाणा रिजल्ट इस तिथि को होंगे जारी