MP Board Exam 2024 Time Table: एमपी बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं छात्रों को बता दें कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, भोपाल ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। मध्य प्रदेश बोर्ड एमपीबीएसई (MPPBSE) के मुताबिक, इस बार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 5 और 6 फरवरी से शुरू होंगी।
बोर्ड ने परीक्षाओं का टाइम टेबल अगले साल होने वाले लोकभा चुनाव को देखते हुए फरवरी 2024 में ही रखा है। जिससे लोकसभा चुनाव से पहले बोर्ड परीक्षाएं समाप्त कराकर उनका रिजल्ट भी समय से जारी कर दिया जाए। बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी को शुरू होंगी।
दसवीं बोर्ड का आखिरी पेपर 28 फरवरी को होगा। जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 फरवरी 2024 को शुरू होंगा,और 12वीं का आखिरी पेपर 5 मार्च 2024 को होगा। जानकारी के लिए बता दें कि कक्षा 10वीं का पहला पेपर 5 फरवरी दिन सोमवार को हिंदी का लिया जाना है। वहीं, आखरी पेपर 28 फरवरी को NSQF और AI का होगा।
![MP Board Exam 2024 Time Table](https://sikhoup.com/wp-content/uploads/2023/12/wp-1702263071598-1024x592.jpg)
वहीं, 12वीं का पहला पेपर 6 फरवरी को हिंदी का होगा। और आखिरी पेपर 4 मार्च 2024 को कृषि और होम साइंस का होना तय किया गया है। परीक्षा समय और डेटशीट की और जानकारी के लिए लेख को और आगे तक पढ़े।
MP Board Exam 2024 Time Table: Overview
बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) |
परीक्षा का नाम | एमपी बोर्ड परीक्षा 2024 (MP Board Exam 2024) |
डेट शीट का नाम | मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं,12वीं टाइम टेबल 2024 |
एमपीबीएसई टाइम टेबल 2024 | Available |
परीक्षा तारीख | 5 फरवरी 2024 से लेकर 5 मार्च 2024 तक |
आधिकारिक वेबसाइट | mpbse.nic.in/ |
MPBSE Board Exam Paper Timing
MPBSE Board Exam Paper Timing: अगर आप बोर्ड परीक्षा देने की तैयारी में लगें हैं तो आपको परीक्षा का तारीख और परीक्षा के समय का भली भांति जानकारी होना आवश्यक है। बता दें कि बोर्ड के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन एक पाली में होगा। परीक्षा का समय हमेशा की तरह तीन घंटे का होगा। परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होकर 12 बजे तक कराई जाएगी।
अब ऐसे में छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे सभी छात्र जिनका पेपर है, सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले यानी 8.30 बजे के बाद परीक्षा हॉल में किसी छात्र को एंट्री नहीं दी जाएगी। इसलिए छात्रों को हर हाल में सुबह 08:30 बजे तक परीक्षा हाल में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
अगर आप अभी तक अपना डेट शीट डाउनलोड नही किया है तो बता दें कि बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल एमपी बोर्ड 2024 आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर नीचे बताए गए तरीके को फॉलो कर देख व डाउनलोड कर सकतें हैं।
MPBSE Board Exam Time Table Download
अगर आप एमपी बोर्ड का टाइम टेबल पीडीएफ में डाउनलोड करना चाहतें हैं तो नीचे दिए गए निम्नलिखित चरणों को फॉलो कर बड़ी आसानी से डाउनलोड कर सकतें हैं।
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाना होगा।
- उसके बाद वहां होमपेज पर टाइम टेबल वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- फिर 10वीं या 12वीं के बीच की कक्षा का चयन कर और आगे बढ़ना है।
- फिर इस पृष्ठ पर आप अपनी विषयवार परीक्षा तिथि के साथ पीडीएफ देख सकते हैं।
- अपनी बेहतर तैयारी के लिए अब आप पीडीएफ फ़ाइल डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट निकाल सकतें हैं।
एमपी बोर्ड रिजल्ट कब तक जारी होगा?
बता दें कि अभी जारी डेटशीट के मुताबिक दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 5 फरवरी से 28 फरवरी तक और 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की गई हैं। और परीक्षाओं का समय सुबह 9:00 बजे से 12:00 का रखा गया है। जिसके लिए छात्रों को 8 बजे तक पहुंचने की हिदायत दिया गया है।
अगर बात करें बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट की तो मार्च के आखिरी और अप्रैल के पहले सप्ताह तक बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कर अप्रैल के अंत तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है। इसी तरह की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए दिए गए टेलीग्राम ग्रुप को आप ज्वाइन कर सकते हैं।
Some Important Links
MP Board Sample Paper 2024 In Hindi | Click Here |
Model Question Paper | Click Here |
Telegram Group | Click Here |
MPBSE Official Website | Click Here |
MP Board Exam 2024 Time Table: FAQs
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं एग्जाम कब से शुरू होगा?
बता दें दसवीं बोर्ड का एग्जाम 5 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक होगा। जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक होगा।
एमपी बोर्ड परीक्षा का समय क्या है?
एमपी बोर्ड परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होकर 12 बजे तक कराई जाएगी। छात्रों को सुबह 08:30 बजे तक परीक्षा हाल में उपस्थित होना अनिवार्य है।