Tiger 3 Worldwide Collection Today: टाइगर 3 का दुनियाभर में कमाई जारी, बॉक्स ऑफिस पर अब तक इतनी हुई कमाई

क्रिकेट खबर से जुड़े Join Now
Join Telegram group Join Now

Tiger 3 Worldwide Collection Today: सलमान खान के फैंस बेहद खुशी से छूम रहें हैं। क्योंकि दीपावली के शुभ अवसर पर सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 रिलीज हुई है। ‌और पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने का सिलसिला जारी कर दिया। बता दें फिल्म टाइगर 3 सुबह 6 बजे से फिल्म का पहला शो शुरू हुआ था।

तब से इनके फैंस में इस मूवी को देखने का क्रेज इतना जबरदस्त नजर आया है कि हर एक एंट्री पर थिएटर में सीटी बजने लगती है। जैसे की सलमान की इंट्री ने बॉक्स आफिस पर कोहराम मचा दिया हो। टाइगर 3 की स्टोरी के साथ ही लोगों की दिलचस्पी इस बात में भी है कि पहले ही दिन सलमान की मूवी ने 44.5 करोड़ का कलेक्शन बटोर लिया था।

खासकर ऐसे समय में जब शाह रुख खान ने दो फिल्मों से इस साल बॉक्स ऑफिस पर राज किया है।‌ ‘टाइगर 3’ के अर्ली कलेक्शन के मुताबिक ‘टाइगर 3’ ने 44.5‌ करोड़ से ओपनिंग की थी। बता दें सलमान खान के लिए 2023 की शुरुआत भले ही सुस्त हुई थी लेकिन इस साल का अंत उनके लिए यादगार होने वाला है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के बाद ग्लोबली में भी इस फिल्म का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है।

Tiger 3 Worldwide Collection Today
Tiger 3 Worldwide Collection Today

जानकारी के लिए बता दें कि यशराज बैनर तले बनी यह फिल्म ‘टाइगर 3’ सलमान खान के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इंडिया के अलावा विदेशो में भी फिल्म जमकर दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ इमरान हाशमी पहली बार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म Tiger 3 अब तक वर्ल्डवाइड कितनी कमाई कर ली है? आइए अर्ली ट्रेंड के अनुसार जानते हैं।

Tiger 3 Worldwide Collection Today: Overview

फिल्म का नामTiger 3
Release date12 November 2023
DirectorManeesh Sharma
Budget300 crores INR
Cast NameSalman Khan,Katrina,Emraan Hasmi,Riddhi Dogra
Distributed byYash Raj Films
Tiger 3 Worldwide Collection Today: Overview

टाइगर 3 की अब तक की कुल कमाई

Tiger 3 Worldwide Collection: जैसा कि आप जानतें हैं कि सलमान खान की टाइगर 3 ने त्योहार पर सिनेमाघरों में दस्तक दी। एडवांस बुकिंग में भी शानदार कमाई करने वाली इस फिल्म ने पहले दिन ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। घरेलू बॉक्स ऑफिस के बाद अब ओवरसीज कलेक्शन भी सामने आ चुका है।

बतादें ‘टाइगर 3’ दिवाली वाले दिन 12 नवंबर को ही रिलीज हुई थी। उस दिन इसने 44.5 करोड़ से शुरुवात की थी, जोकि सलमान खान की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। दूसरे दिन यह कमाई और बढ़ गई। टाइगर 3 ने वर्ल्डवाइड पहले दिन ही 45 करोड़ की मोटी कमाई के साथ वर्ल्डवाइड पहले दिन 94 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली थी। हालांकि 100 करोड़ का आंकड़ा छूने से ये फिल्म चूक गयी थी।

लेकिन दो दिनों में ही फिल्म ने देश में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। हाल ही में यशराज फिल्म्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फिल्म की कमाई का आंकड़ा शेयर किया है। अब तक अपने देश में फिल्म ने 10 दिनों में 292.5 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं, इस फिल्म ने महज 10 दिनों में वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

Tiger 3 Day By Day Collection

  • पहले दिन- 44.5 करोड़
  • दूसरे दिन- 57 करोड़
  • तीसरा दिन- 42.50 करोड़
  • चौथा दिन- 22.50 करोड़
  • पांचवा दिन- 18.50 करोड़
  • छटवा दिन- 17 करोड़
  • सातवां दिन- 17 करोड़
  • आठवां दिन- 10.25 करोड़
  • नवां दिन- 6.50 करोड़
  • 10वां दिन- 6.75 करोड़
  • 11वां दिन- 5.75 करोड़

एडवांस बुकिंग से अच्छा रिस्पांस मिला

जानकारी के लिए बता दें टाइगर 3 फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज से एक हफ्ते पहले ही शुरू हो गई थी। इसलिए एडवांस बुकिंग में फिल्म को लगातार अच्छा रिस्पांस मिला है। इसकी एक वजह यह भी है कि फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर और सलमान खान (Salman Khan) के खतरनाक डायलॉग भी शामिल हैं।

बता दें फिल्म के अब तक के रिलीज हुए दो पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। लेकिन अब ऐसे में दिवाली के त्योहार की छुट्टी को ध्यान में रखते हुए ये जरूर कहा जा सकता है कि फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन मिला है।

Tiger 3 के कलाकार एवं किरदार

बता दें टाइगर 3 बॉलीवुड के अभिनेता‌ सलमान खान की वर्ष 2023 की एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इसमें उन्होंने अविनाश सिंह राठौड़ उर्फ टाइगर का किरदार बखूबी निभाया है। यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स शृंखला की पांचवी फिल्म है। इस फिल्म में विलेन की भूमिका में इमरान हाशमी नजर आ रहें हैं।

शाहरुख खान और रितिक रोशन पठान और वार फिल्म के किरदारों के रूप में कैमियो नजर आऐ हैं। बता दें कि फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया और फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा है, जिसे यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है।

Some Important Links

Home PageClick Here
Telegram GroupClick Here
Box Office WebsiteClick Here
Some Important Links
Join Telegram group Join Now
क्रिकेट खबर से जुड़े Join Now

Leave a Comment

AICTE Free Laptop Yojana 2024: सभी छात्र-छात्राओं को फ्री में लैपटॉप SSC GD Constable Result Date 2024: जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट इस तिथि को RBSE 10th 12th Result 2024: 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी होने की येरही तिथि Maharashtra SSC Board Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज.. Haryana Board Result 2024 Date: हरियाणा रिजल्ट इस तिथि को होंगे जारी