UGC NET Exam Schedule December 2023: खुशखबरी, यूजीसी नेट परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी, यहां जानें सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल

क्रिकेट खबर से जुड़े Join Now
Join Telegram group Join Now

UGC NET Exam Schedule December 2023: खुशखबरी! यूजीसी नेट 2023 परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों का इंतजार खत्म हुआ। आपको बता दें कि यूजीसी नेट एग्जाम शेड्यूल का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। लेकिन अब यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के द्वारा नेट परीक्षा 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

बता दें कि यूजीसी नेट 2023 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए अब सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवार UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर एग्जाम का शेड्यूल देख कर सकते हैं।

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि यूजीसी नेट दिसंबर सेशन परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 30 सितंबर 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 31 अक्टूबर 2023 तक का समय दिया गया था। अगर आप भी यूजीसी नेट 2023 दिसंबर सेशन के एग्जाम के लिए आवेदन किए हैं तो आपको इसका पूरा शेड्यूल जानना बेहद जरूरी है।

UGC NET Exam Schedule December 2023
UGC NET Exam Schedule December 2023

बता दें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) परीक्षा सेशन-II की एग्जाम का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। अगर आप UGC NET Exam Date 2023 Schedule और एडमिट कार्ड की जानकारी पाना चाहते हैं तो लेख के अंत तक बने रहें।

UGC NET Exam Schedule December 2023: Overview

आयोग का नामविश्वविद्यालय अनुदान आयोग
संस्था का नामराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA)
एग्जामUGC NET December 2023
Artical NameUGC NET Exam Schedule December 2023
CategoryExam Schedule
UGC NET 2023 December Exam Date06 to 22 December 2023
Exam ModeCBT
Official websitehttps://ugcnet.nta.ac.in
UGC NET Exam Schedule December 2023: Overview

NTA UGC NET December 2023 Exam Date


NTA UGC NET December 2023 Exam Date: जैसा कि आप सभी जानतें होंगे कि यूजीसी-नेट हर साल दो बार परीक्षा का आयोजन करता है। पहला सेशन जून में और दूसरा दिसंबर माह आयोजित करता है। जानकारी के लिए बता दें कि यूजीसी-नेट परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के साथ-साथ जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करता है।

इसी साल यूजीसी नेट जून 2023 परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। बता दें पहले चरण की परीक्षाएं 13 से 17 जून में हुई थी और दूसरे चरण की परीक्षाएं 19 से 22 जून 2023 तक आयोजित हुई थीं। और यूजीसी नेट जून 2023 की अनंतिम उत्तर कुंजी 6 जुलाई को जारी की गई थी।

एक अहम जानकारी बता दें कि एनटीए ने यूजीसी-नेट 2024 परीक्षा के जून सेशन के भी तारीखों की घोषणा की है। जारी अधिसूचना के अनुसार, यूजीसी नेट सत्र I परीक्षा 10 जून से 21 जून 2024 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित होंगी।

बात करें इस साल यूजीसी नेट 2023 दिसंबर एग्जाम की तो 6 दिसंबर से 22 दिसंबर 2023 तक होने वाली है। अगर इसका सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल देखना चाहते हैं तो लेख में और आगे बढ़े। इसी तरह की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे द्वारा दिए गए टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं।

UGC NET December 2023 Subject Wise Schedule

आप सभी अभ्यर्थियों को जानकारी के लिए बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 6 दिसंबर से 22 दिसंबर 2023 तक परीक्षा का आयोजन किया है। और जारी शेड्यूल के मुताबिक, पहले दिन यानी 6 दिसंबर 2023 को शिफ्ट 1 और शिफ्ट 2 में क्रमश: अंग्रेजी और इतिहास का पेपर आयोजित किया जाएगा।

और अगले दिन 07 दिसंबर 2023 को कॉमर्स की परीक्षा पहली पाली में और कंप्यूटर साइंस और एप्लीकेशन का एग्जाम सेकेंड शिफ्ट में आयोजित किया गया है। वहीं दर्शनशास्त्र की परीक्षा 8 दिसंबर को शिफ्ट 2 में आयोजित की गई है। बता दें कि पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा 11 दिसंबर को शिफ्ट 1 में कराई जाएगी।

हिंदी का एग्जाम दूसरे सेशन में कंडक्ट कराया जाएगा। और अधिक जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in या यूजीसी नेट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट कर चेक करें।

NTA UGC NET Admit Card 2023


NTA UGC NET Admit Card 2023: अगर आप यूजीसी नेट 2023 दिसंबर परीक्षा के एडमिट कार्ड के विषय में जानकारी चाहतें है तो इस बात का ध्यान दें कि परीक्षा केंद्र शहर की सूचना के संबंध में अधिसूचना से 10 दिन पहले एनटीए और यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जारी की जाएगी। इसके बाद एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा।

जिसके बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी। उससे पहले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें, जिससे कि कोई महत्वपूर्ण सूचना छूट ना सके।

UGC NET 2023 Exam Schedule: कैसे चेक करें?

  • एग्जाम शेड्यूल चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in पर जायें।
  • उसके बाद वहां होम पेज पर Public Notices के लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद Public Notice for Examination Schedule Of UGC-NET December 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद अगले पेज पर Check Scheduled के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • आपके क्लिक करते ही पीडीएफ फॉर्मेट में एग्जाम शेड्यूल आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • इस तरह से अब आप एग्जाम शेड्यूल को चेक करें और आगे के लिए इसका एक प्रिंट लेकर रख लें।

Some Important Links For You

HOME PAGECLICK HERE
Telegram JoinCLICK HERE
UGC NET Official WebsiteCLICK HERE
Some Important Links For You
Join Telegram group Join Now
क्रिकेट खबर से जुड़े Join Now

Leave a Comment

AICTE Free Laptop Yojana 2024: सभी छात्र-छात्राओं को फ्री में लैपटॉप SSC GD Constable Result Date 2024: जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट इस तिथि को RBSE 10th 12th Result 2024: 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी होने की येरही तिथि Maharashtra SSC Board Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज.. Haryana Board Result 2024 Date: हरियाणा रिजल्ट इस तिथि को होंगे जारी